Festivals

Dhanteras in Hindi | धनतेरस के बारे में जानें

Dhanteras in Hindi

आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं ! Happy Dhanteras to all of you !

धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में दिवाली के त्योहार का पहला दिन है।

यह हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाता है।

धन्वंतरि, जिन्हें आयुर्वेद का देवता माना जाता है उन्हें धनतेरस के अवसर पर पूजा जाता है।

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इन्होंने मानव जाति की भलाई के लिए आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान किया और बीमारी के कष्ट से छुटकारा पाने में मदद की।

भारतीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी मंत्रालय ने धनतेरस को “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की है।

इसे पहली बार 28 अक्टूबर 2016 को मनाया गया था।

पढ़ें: रामनवमी के बारे में जानें

Dhanteras Celebrations

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है।

भगवान धन्वन्तरि चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है।

कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है।

इस त्यौहार को लक्ष्मी पूजा के रूप में भी मनाया जाता है जब शाम को मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं।

धनतेरस पर, जिन घरों में अभी तक दिवाली की तैयारी में सफाई नहीं हुई है, उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लिया जाता है।

देवी लक्ष्मी और भगवन धनवंतरी के सम्मान में रात भर दिये जलाये जाते हैं।

धनतेरस के दिन चाँदी या चाँदी के बने बर्तन खरीदने की परम्परा है।

इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में सन्तोष रूपी धन का वास होता है।

संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है।

जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है, सुखी है, और वही सबसे धनवान है।

आधुनिक समय में, धनतेरस को सोने, चाँदी और अन्य धातुओं, विशेषकर बरतन खरीदने के लिए सबसे शुभ अवसर के रूप में जाना जाता है। इस दिन उपकरणों और ऑटोमोबाइल की भारी खरीद होती है।

यह दिन धन और समृद्धि बढ़ाने के लिए मनाया जाने वाला उत्सव है।

गाँवों में, मवेशियों को किसानों द्वारा सुशोभित और पूजा जाता है।

पढ़ें: रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है ?

इन्हें भी देखें :



उम्मीद है ये पोस्ट Dhanteras in Hindi आपको अच्छा लगा होगा। अपने विचार comments के माध्यम से share करना न भूलें।

एक बार फिर से आप सब को धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनायें।

Nikhil Kumar

Recent Posts

Ben Stokes Quotes in Hindi | बेन स्टोक्स के बेहतरीन कथन

Ben Stokes Quotes in Hindi Ben Stokes का जन्म 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड के…

2 years ago

Shane Warne Quotes in Hindi | स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न के बेहतरीन कथन

Shane Warne Quotes in Hindi Shane Warne का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था।…

2 years ago

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi | मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू का जीवन परिचय

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi भारत की Harnaaz Sandhu / हरनाज़ संधू ने Miss Universe…

2 years ago

General Bipin Rawat Biography in Hindi | जनरल बिपिन रावत की जीवनी

General Bipin Rawat Biography in Hindi General Bipin Rawat एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे जो…

2 years ago

Suresh Raina Quotes in Hindi | सुरेश रैना के प्रसिद्ध कथन

Suresh Raina Quotes in Hindi Suresh Raina एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म…

2 years ago

Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

Neeraj Chopra Biography in Hindi 7 अगस्त 2021 को टोक्यो के ओलंपिक खेलों में भारत…

3 years ago