Important Days

Independence Day Speech in Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

Independence Day Speech in Hindi

Happy Independence Day 2019 ! स्वतंत्रता दिवस 2019 की हार्दिक शुभकामनाएँ !

15 अगस्त 2019 को हमारा देश भारत अपना 73वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है।

स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 15 अगस्त को British शासन से मिली आज़ादी की याद में मनाया जाता है।

इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।

15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के शासन से आज़ादी मिली थी।

हम अपने राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

देश के प्रधानमंत्री इस दिन लालकिले की प्राचीर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं।

देश के प्रमुख संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों में भी तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

यहाँ मैं स्वतंत्रता दिवस पर एक आसान-सा भाषण share कर रहा हूँ। इसे Independence Day 2019 के अवसर पर सुनाया जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) 2019 पर भाषण

Respected teachers and my dear friends, Good Morning to one and all present here !

मैं (अपना नाम) आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

आज हम अपने देश भारत का 73वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के शासन से आज़ादी मिली थी।

स्वतंत्रता के संघर्ष में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

आज उन्हीं सेनानियों के संघर्ष का नतीजा है कि हम स्वतंत्र हैं।

मैं उन सभी सेनानियों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश की आज़ादी में योगदान दिया।

15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया था।

उसके बाद से हर वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

आज़ादी मिलने के बाद हमारा देश विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, खेल आदि के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

अगर भारत आज़ाद न होता तो शायद ये मुमकिन नहीं होता।

आज भारत के पास अपना अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र है।

आज भारत उन देशों में सम्मिलित है जिनके पास परमाणु ऊर्जा है।

तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में हमारा देश आगे बढ़ रहा है।

हाल ही में किया गया चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण इसका उदाहरण है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

आज Google, Microsoft जैसी विश्व के प्रमुख कंपनियों में भारतीय व्यक्ति प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं।

उद्योग और खेल के क्षेत्र में भारत सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है।

दुनिया भर की कंपनियाँ भारत में निवेश कर रही हैं।

आज मुझे गर्व होता है कि मैं भारत का नागरिक हूँ।

एकजुट होने की जरूरत

हालाँकि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद जैसे कई क्षेत्र हैं जिनसे लड़ने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है।

हम एकजुट होंगे तभी हमारा देश इनके खिलाफ मजबूत होगा।

हमें दुनिया में जो बदलाव देखना है, उसमें अपनी भागीदारी देनी है। न कि बस उस बदलाव की उम्मीद करनी है।

महात्मा गाँधी जी ने कहा है, “Be the change you want to see in this world.”

इतना ही कहकर मैं अपना वक्तव्य समाप्त करता हूँ।

जय हिन्द ! वन्दे मातरम !


Independence Day Celebration

हमारे देश के प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराते हैं। इसके बाद राष्ट्रगान “जन-गण-मन” गाया जाता है।

फिर प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से लोगों को सम्बोधित करते हैं।

भारतीय सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों के डिवीजनों का मार्च पास्ट होता है।

देश के प्रमुख संस्थानों, राज्यों की राजधानियों, स्कूलों, कॉलेजों में भी तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

परेड और देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

आइये इस स्वतंत्रता दिवस हम स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें और अपने देश के विकास के लिए एकजुट हों और अपनी भागीदारी दें।

इस देश को साफ़ और सुन्दर बनाने में अपना योगदान दें।

अपने आस-पास साफ़-सफाई का विशेष ध्यान दें। साथ ही साथ प्रकृति का भी विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें:



उम्मीद है Independence Day Speech in Hindi आपको पसंद आया होगा। अपने विचार comments के माध्यम से जरूर share करें।

एक बार फिर से आप सबको स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ !

Nikhil Kumar

Recent Posts

Ben Stokes Quotes in Hindi | बेन स्टोक्स के बेहतरीन कथन

Ben Stokes Quotes in Hindi Ben Stokes का जन्म 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड के…

2 years ago

Shane Warne Quotes in Hindi | स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न के बेहतरीन कथन

Shane Warne Quotes in Hindi Shane Warne का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था।…

2 years ago

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi | मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू का जीवन परिचय

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi भारत की Harnaaz Sandhu / हरनाज़ संधू ने Miss Universe…

2 years ago

General Bipin Rawat Biography in Hindi | जनरल बिपिन रावत की जीवनी

General Bipin Rawat Biography in Hindi General Bipin Rawat एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे जो…

2 years ago

Suresh Raina Quotes in Hindi | सुरेश रैना के प्रसिद्ध कथन

Suresh Raina Quotes in Hindi Suresh Raina एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म…

2 years ago

Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

Neeraj Chopra Biography in Hindi 7 अगस्त 2021 को टोक्यो के ओलंपिक खेलों में भारत…

3 years ago