Inspiring Biographies

Virat Kohli biography in Hindi | विराट कोहली की प्रेरणादायक जीवन परिचय

Happy Birthday Virat Kohli !

आज भारतीय टीम के cricket कप्तान Virat Kohli का जन्मदिन है।

आइये, उनके जन्मदिन पर नज़र डालते हैं उनके जीवन पर।

किस तरह से दिल्ली के उत्तमनगर से निकला लड़का आज इतनी ऊँची मुकाम पर है।

और उनके जीवन से हम क्या सीख ले सकते हैं।

Virat Kohli Bio at a Glance

नाम- विराट कोहली

जन्म- 5 नवंबर 1988

निकनेम- चीकू

माता का नाम- सरोज कोहली

पिता का नाम- प्रेम कोहली

Batting style- Right hand batsman

Bowling style- Right arm medium

Test Debut- 20 June 2011

ODI Debut- 18 August 2008

T20I Debut- 12 June 2010

T-Shirt Number- 18

Personal Life

Virat Kohli का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के उत्तमनगर में हुआ।

उनके पिता का नाम स्व. प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज कोहली है।

विकास कोहली उनके बड़े भाई हैं और उनकी बड़ी बहन का नाम भावना कोहली है।

उन्होंने अपनी पढ़ाई Vishal Bharati Public School से की है।

उनके पिता एक वकील थे और उनकी माता एक housewife हैं।

शुरू से ही विराट का interest cricket में था। कहा जाता है कि जब वे सिर्फ ३ साल के थे तब से ही उन्होंने बल्ला पकड़कर घुमाना शुरू कर दिया था।

इसी talent को देखकर उनके neighbors ने Virat के पिता को suggest किया कि उन्हें professional academy में join करा दें। फिर उनके पिता ने विराट को academy join कराया।

Virat ने वहां coach राजकुमार शर्मा से ट्रेनिंग हासिल की। 2015 तक विराट family के साथ Meera Bagh में रहते थे अब वे Gurgaon में रहते हैं।

Virat का नाम चीकू कैसे पड़ा

Interviews में कई बार Virat ने इस बात का जिक्र किया है।

Ranji Trophy के दौरान जब विराट को लगा था कि उनके बाल थोड़े झड़ने लगे हैं तो उन्होंने एक saloon से बाल कटाए।

फिर जब वे dressing room में लौटे तो उन्होंने अपने सहायक coach अजित चौधरी से पूछा कि वे कैसे लग रहे हैं तो अजित जी ने जवाब दिया कि, “तुम बिलकुल चीकू- the rabbit लग रहे हो”।

आपलोगों को याद होगा बचपन में एक पत्रिका आया करती थी “चंपक” जिसमें चीकू नाम का एक खरगोश हुआ करता था।

जो अपनी चालाकी के लिए मशहूर था। इस घटना के बाद से ही teammates उन्हें चीकू नाम से बुलाने लगे।

जब भी वो cricket खेलते हैं तो wicket के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी की आवाज़ stump mic से साफ़ सुनाई देती है जिसमें वे विराट को चीकू नाम से पुकारा करते हैं।

इस तरह से उनका ये nickname और भी ज्यादा famous हो गया।

Marriage

11 दिसंबर 2017 को विराट Italy के Florence में भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी के बंधन में बंध गए। विराट 2013 से अनुष्का शर्मा के साथ relationship में थे। 

No matter what the show must go on

Virat के पिता का 18 दिसंबर 2006 को stroke से निधन हो गया।

उस वक़्त वो Ranji trophy में कर्नाटक के खिलाफ दिल्ली के लिए खेल रहे थे। उन्होंने खेल को छोड़ा नहीं।

Team के लिए खेलने का फैसला लिया और batting करते हुए 90 runs भी बनाये।

Out होने के बाद वे अपने पिता की funeral में शामिल हुए। उनके इस commitment और determination का उनके teammates आज भी मिसालें देते हैं।

उस दिन के बाद से Virat  Kohli ने game को और भी seriously लिया और अपना focus सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य, cricket पर दिया।

अपनी कप्तानी में उन्होंने under-19 cricket team को U-19 world cup में विजेता बनाया।

इस वजह से उनको Royal Challengers Bangalore में youth contract मिला।

जून 2008 में उनको Border-Gavaskar scholarship से सम्मानित किया गया। इस वजह से उनको ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में स्थित Center of Excellence में training करने का मौका मिला।

August 2008 में उनको Indian Cricket Team में खेलने का मौका मिला।

श्रीलंका के खिलाफ opener के रूप में खेलने का मौका मिला उनको। Unfortunately, वे सिर्फ 12 रन बनाकर out हो गए। हालाँकि series के चौथे match में उन्होंने 54 रन की पारी खेली जिससे team ने श्रीलंका को 3-2 से शिकस्त दी।

आगे चलकर उन्होंने Test में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 2010 में T20 में debut किया।

ज़िन्दगी में उतार चढ़ाव

इस दौरान उनकी ज़िन्दगी में कई उतार चढ़ाव आये। मगर उन्होंने अपनी गलतियों से सबक सीखे।

कभी उनका बल्ला गरजता था तो कभी बिलकुल शांत रहता था।

2014 के England के खिलाफ test series में लगातार रन बनाने में विफल रहे थे। मगर हाल ही में संपन्न 2018 England tour में वे Man of the Series रहे थे।

अपने career के दौरान उन्होंने M S Dhoni और Suresh Raina की कप्तानी में team की उपकप्तानी संभाली।

Test में धोनी के सन्यास लेने के बाद Virat Kohli team की कप्तानी करते आ रहे हैं।

2016 से उन्होंने t-20 और ODI की भी कमान संभल ली है और अभी कप्तानी कर रहे हैं।

IPL में भी Virat Royal Challengers Bangalore की कमान संभाले हुए हैं।

कई milestones भी achieve किये उन्होंने अपनी career में।

वे T-20 में सबसे तेज़ 1000 runs बनाने वाले बल्लेबाज थे काफी समय तक।

हाल ही में पाकिस्तान के बाबर आजम ने इनके इस record को तोड़ा।

हाल ही में समाप्त हुयी West Indies के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में उन्होंने सबसे तेज़ 10,000 runs पूरा करने का मुकाम हासिल किया।

उन्होंने अबतक 22 टेस्ट और 38 ODI शतक लगाए हैं और ODI में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

पढ़ें: जीवन में सकारात्मकता कैसे लायें ?

Awards

Sir Garfield Sobers trophy-2017

ICC ODI Player Of The Year– 2012, 2017

ODI Team Of The Year {ICC}– 2012, 2014, 2016, 2017

ICC Test Team Of The Year– 2017

Polly Umrigar Award for International Cricketer of the Year-  2011–12, 2014–15, 2015–16, 2016–17, 2017–18

Padma Shri– 2017

Arjuna Award– 2013

Wisden Leading Cricketer Of the Year– 2016, 2017

CEAT International Cricketer of The Year– 2011–12, 2013–14

Barmy Army- International Player of the Year– 2017, 2018 

Rajiv Gandhi Khel Ratna– 2018

[ Information collected from wikipedia ]

Social works

2013 में विराट ने विराट कोहली फाउंडेशन (VKF) की स्थापना की जो underprivileged बच्चों की मदद करता है। “Celebrity Classico” matches में वे All Hearts Football Club की कप्तानी करते हैं जिनके owner खुद Virat Kohli हैं। ये matches अभिषेक बच्चन के All Stars Football Club के खिलाफ खेले जाते हैं और इनसे funds raise किये जाते हैं जो underprivileged बच्चों की मदद करने में सहायता करता है।

Virat Kohli से हम क्या सीख सकते हैं

  • अपने जीवन में हमेशा लक्ष्य पर ध्यान दें।
  • No matter what the show must go on. Virat Kohli के पिता का 18 दिसंबर 2006 को निधन हो गया। उस वक़्त वो दिल्ली के लिए खेल रहे थे। उन्होंने खेल को छोड़ा नहीं। Team के लिए खेलने का फैसला लिया। Out होने के बाद वे अपने पिता की funeral में शामिल हुए ।
  • अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर इंसान बनें।
  • जितना हो सके गरीबों की मदद करें।
  • जीवन में ढृढ़ निश्चय और प्रतिबद्धता बहत जरुरी है।

Related posts:

Nikhil Kumar

View Comments

  • मैं विराट कोहली का बोहोत बड़ा फैन हूँ विराट कोहली के बारे में मैंने बहुत सारे ब्लॉग पढ़ें हैं और वीडियो भी देखी हैं लेकिन इसे ज्यादा अच्छा लेख मैंने अभी तक नहीं देखा हैं। धन्यवाद

    सही लिखा आपने कि आज हम विराट कोहली को इतनी ज्यादा ऊंचाइयों पे देख रहे हैं, इसके पीछे काफी सालो की मेहनत और लगन हैं। विराट कोहली करीब 7 साल के थे तभी से क्रिकेट खेल रहे हैं और सीख रहे हैं। आज विराट कोहली 31 वर्ष के हो गए हैं इसका मतलब वो करीब 24 साल क्रिकेट खेल रहे हैं।

    विराट कोहली के साथ के खिलाड़ी और कोच बताते हैं कि विराट आज भी सबसे ज्यादा मेहनती हैं और नेट्स में बहुत ज्यादा अभ्यास करते हैं। विराट कोहली का वर्ष 2014 का इंग्लैंड दौरा यदि छोड़ दें तो विराट कोहली ने अधिकतर हर सीरीज में रन बनाये हैं।

    साल 2008 में जब से विराट कोहली भारतीय टीम में खेल रहे हैं, तब शुरुआत के 2 साल तो थोड़े कम रन जरूर निकले उनके बल्ले से क्योंकि उनकी उम्र काफी कम थी विराट केवल 18 साल की उम्र में टीम इंडिया में आ गए थे लेकिन कुछ मैच और सीरीज खेलने के बाद विराट ने लगातार अच्छे रन बनाना शुरु कर दिया।

    मैंने भी आपने हीरो विराट कोहली के ऊपर एक लेख लिखा है यदि मैंने कोई गलत बात लिख दी है तो कृपया कर मुझे बताये मैं जरूर ठीक करूंगा।

    http://digitalknowledges.com/virat-kohli-biography-in-hindi/

    सर दुबारा बहुत बहुत धन्यवाद लेख साझा करने के लिए।

    • सबसे पहले तो बहुत धन्यवाद कि आपको ये लेख पसंद आया। आपके कमेंट को पढ़कर ये लगता है कि आप भी मेरी तरह क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस खेल के बारे में बहुत सारी जानकारी रखते हैं।
      मैंने आपका लेख पढ़ा.....काफी अच्छा लिखा है आपने ...... इसी तरह लिखना जारी रखें।

Recent Posts

Ben Stokes Quotes in Hindi | बेन स्टोक्स के बेहतरीन कथन

Ben Stokes Quotes in Hindi Ben Stokes का जन्म 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड के…

2 years ago

Shane Warne Quotes in Hindi | स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न के बेहतरीन कथन

Shane Warne Quotes in Hindi Shane Warne का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था।…

2 years ago

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi | मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू का जीवन परिचय

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi भारत की Harnaaz Sandhu / हरनाज़ संधू ने Miss Universe…

2 years ago

General Bipin Rawat Biography in Hindi | जनरल बिपिन रावत की जीवनी

General Bipin Rawat Biography in Hindi General Bipin Rawat एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे जो…

2 years ago

Suresh Raina Quotes in Hindi | सुरेश रैना के प्रसिद्ध कथन

Suresh Raina Quotes in Hindi Suresh Raina एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म…

2 years ago

Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

Neeraj Chopra Biography in Hindi 7 अगस्त 2021 को टोक्यो के ओलंपिक खेलों में भारत…

3 years ago