Recently Posted

Success- An Inspirational story in Hindi | सफलता पर एक शानदार कहानी

Secret of Success – An Inspirational story in Hindi

Success या सफलता उम्मीदों की एक निर्धारित सीमा को पूरा करने की स्थिति है।

दोस्तों, कई बार ऐसा होता है कि हम किसी चीज़ को पूरा करने या पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।

ऐसे समय में हम अत्यधिक निराश हो जाते हैं।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमें ये नहीं पता होता है कि हमें किस तरह से उसे पूरा करने की कोशिश करने चाहिए।

तो आइए देखें सफलता का रहस्य बताती एक शानदार कहानी को-

Secret of Success

एक बार एक लड़के ने एक बुद्धिमान बूढ़े व्यक्ति से पूछा कि “सफलता का रहस्य क्या है” (“What is the secret to success”)?

उस लड़के के सवाल को सुनने के बाद, बुद्धिमान व्यक्ति ने लड़के से कहा कि वह अगले सुबह नदी पर उससे मिले और उसे वहाँ जवाब दिया जाएगा।

अगली सुबह होते ही लड़का उस नदी तट पर जा पहुँचा।

वह बूढ़ा व्यक्ति और लड़का नदी की ओर चलने लगे।

वे नदी के उस जगह पर जा पहुँचे जहाँ पानी उनके नाक और मुँह को छू रहा था।

अचानक तभी उस बूढ़े व्यक्ति ने लड़के को पानी में डुबो दिया।

success

लड़का बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा।

जैसे-जैसे लड़का बाहर निकलता, वो बूढ़ा व्यक्ति उसे और नीचे धकेल देता था।

लड़के को अपने पैर से मछली फिसलती महसूस हुई और उसने उठने के लिए और फुर्ती दिखाई।

आख़िरकार, उस व्यक्ति ने लड़के का सिर ऊपर खींच लिया, ताकि उसे हवा मिल सके।

लड़के ने हाँफते हुए गहरी साँस ली।

 

अब उस बूढ़े व्यक्ति ने कहा, ”जब तुम पानी के नीचे थे तब किस चीज़ के लिए लड़ रहे थे?

लड़के ने जवाब दिया, “हवा !”

उस व्यक्ति ने कहा, “ये रहा सफलता का राज”।

लड़के ने बड़े हैरानी से पूछा, “क्या ?”

तब उस व्यक्ति ने कहा “जब तुम उतनी ही शिद्दत से सफलता प्राप्त करने की कोशिश करोगे जितनी तुमने हवा पाने के लिए की जब तुम पानी के अंदर थे, तो तुम्हें सफलता ज़रूर मिलेगी। यही एकमात्र रहस्य है।”

Moral of the Story

सफलता कुछ हासिल करने की इच्छा से शुरू होती है।

यदि आपकी प्रेरणा कमजोर है, तो आपके परिणाम भी इसी का पालन करेंगे।

इस बारे में सोचें कि आप जीवन में सबसे ज्यादा क्या चाहते हैं और इसे पाने की दिशा में काम करते रहें।

अपने वातावरण या अन्य लोगों को उन चीज़ों को प्रभावित करने की अनुमति न दें जो आप वास्तव में चाहते हैं।

[ Story inspired from developgoodhabits.com]

इन्हें भी देखें:



उम्मीद है ये कहानी Success- An Inspirational story in Hindi आपको पसंद आयी होगी। अपने विचार comments के माध्यम से अवश्य share करें।

Leave a Reply